भोरे: भोरे पुलिस ने अलग-अलग जगह में कार्रवाई कर 546 बोतल शराब व बाइक किया जब्त, एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली और लखराव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर जहां एक बाइक से 546 बोतल शराब को जब्त किया। वहीं एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में दो तस्कर फरार हो गए। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के रेडवारिया निवासी दिलीप गुप्ता के रूप में हुई है। तलाशी लेने के क्रम में 127 बोतल शराब पाया गया।