भोरे: कल्याणपुर में आपसी हिस्सेदारी के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई चाकू बाजी में तीन हुए जख्मी, पुलिस छानबीन में जुटी
भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में आपसी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई चाकू बाजी में तीन लोग जख्मी हो गए। जिन्हें जख्मी हालत में रेफरल अस्पताल भोरे में इलाज के लिए लाया गया। घायलों में हृदयानंद भगत, विजय भगत तथा विजय भगत का पुत्र शामिल हैं। खबर के मुताबिक यह घटना शनिवार की शाम को घटित हुई। दो भाइयों के बीच हिस्सेदारी को लेकर आपस में बातचीत हो रही थी।