भोरे: भोरे चार मुहाने के पास चार पहिया वाहन में सीट के अंदर छुपा कर रखे शराब को पुलिस ने किया बरामद, तस्कर चकमा देकर हुआ फरार
थाना क्षेत्र के भोरे चार मुहाने के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर चार पहिया वाहन में सीट के अंदर छुपा कर ले जा रहे 79.200 लीटर शराब को बरामद किया है। वहीं तस्कर चकमा देकर फरार बताया जा रहा है। खबर के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक चार पहिया वाहन में सीट के अंदर शराब छुपा कर ले जाया जा रहा है। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।