भोरे: भोरे स्थित कृषि भवन के परिसर में खरीफ महा अभियान को लेकर कार्यक्रम का हुआ आयोजन,बीडीओ व कृषि पदाधिकारी ने किया शुभारंभ
भोरे प्रखंड स्थित कृषि भवन के परिसर में शनिवार को खरीफ महा अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ BDO दिनेश कुमार सिंह तथा BEO मोहम्मद शाह राजा हुसैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ ने कहा कि सरकार किसानों को कम लागत में अच्छी फसलों के पैदावार हेतु अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध करा रही है ।