भोरे: भोरे थाना परिसर में हथुआ SDPO के नेतृत्व में चौकीदार परेड का हुआ आयोजन,विधि व्यवस्था को लेकर दिए गए विभिन्न दिशा निर्देश
भोरे थाना परिसर में रविवार को हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि व्यवस्था, शराब बरामदगी को लेकर सूचना देने तथा अपने-अपने क्षेत्र में पूरी बारीकी से निगरानी रखने हेतु विभिन्न दिशा निर्देश दिया गया। वहीं, वरीय पदाधिकारी द्वारा दिए गए आदेशों के पालन हेतु उन्हें निर्देशित भी किया गया।