भोरे: भोर में कागज का बंडल थमा कर एक महिला से उचक्कों ने उड़ाए 42000 रूपए, महिला ने पुलिस से की शिकायत
भोरे स्थित सेंट्रल बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रही एक महिला को कागज का बंडल थमाकर उचक्कों ने 42000 रूपए उड़ा लिए। ठगी की शिकार महिला ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक मथौली निवासी जैनुल अंसारी की पत्नी आसमा खातून का भोरे स्थिति सेंट्रल बैंक में खाता संचालित है। जहां वह बैंक से 42000 निकालने के बाद घर जाने लगी। तभी घटना घटी।