लक्ष्मीपुर: दीपावली पर जमुई समेत प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में हुई खूब बिक्री, दिनभर उमड़ी भीड़
दीपावली को लेकर जमुई मुख्यालय समेत प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में शनिवार को सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजन सामग्री की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की चहल-पहल बनी रही। रात 9 बजे के बाद भी खरीदारी को लेकर लोग पहुंच रहे थे। पूजन सामग्री की दुकानों के अलावा लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही।