ललितपुर: कस्बा बार निवासी 8 वर्षीय मासूम पर जंगली कुत्ते ने किया हमला, गंभीर हालत में ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती
कस्बा बार निवासी 8 वर्षीय खुशी पुत्री मुकेश को गंभीर हालत में इलाज के लिए रविवार एवं सोमवार की मध्य रात्रि करीबन 1:00 बजे भर्ती कराया गया। उक्त मामले में मुकेश ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक जंगली कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।