कोंडागांव: जगदलपुर से केरावही जा रहे बाइक सवार युवकों को पलारी में बोलरो ने मारी टक्कर, हादसे के शिकार युवक जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पलारी में आज शाम एक अज्ञात बोलेरो ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार केरावही निवासी हेमराज नेताम एवम गणेश नेताम घायल हो गए हैं, जिन्हें उनके परिजनों द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है दोनों युवक अपने बाइक से जगदलपुर गए थे वहीं वापस आते वक्त पलारी में उनके साथ हादसा हो गया।