कोंडागांव: कोंडागांव के चनियागांव में हुए हत्याकांड के मामले का हुआ खुलासा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे ने दी जानकारी
कोंडागांव जिले के धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चनियागांव में हुए एक हत्या के मामले का कोंडागांव जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे ने 2 मई को प्रेस के समाना खुलासा किया है। उन्होंने बताया की जमीन बंटवारे को लेकर आपसी रंजिश के चलते अपने ही सगे चाचा का गला दबा कर भतीजों द्वारा हत्या के वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले में चार की गिरफ्तारी हुई है।