कोंडागांव: एसपी कार्यालय में पुनर्वास नीति की हुई बैठक, नक्सल हिंसा के पीड़ित परिजनों को शासन की पुनर्वास नीति की दी गई जानकारी
कोंडागांव पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों की आपसी समन्वय से पुराने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज 2 मई को पुनर्वास नीति की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में नक्सल हिंसा से पीड़ित परिजनों को शामिल कर उनसे विशेष चर्चा किया गया तथा परिजनों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत प्रदाय सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया।