कोंडागांव: भोगाड़ी में आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा 29 वर्षीय ग्रामीण पेड़ से गिरकर हुआ घायल,108 ने पहुंचाया जिला अस्पताल, हालत नाजुक
कोंडागांव के ग्राम भोगाड़ी में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, आम पेड़ में चढ़ा 29 वर्षीय सुभाष ठाकुर पिता कुंवर सिंह ठाकुर पैर फिसलने से 20 फीट ऊंचे पेड़ से गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया है, जिसे 108 ने जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में उनका जबड़ा पूरी तरह टूट चुका हैं साथ ही उनके गले और सिर में गंभीर चोट लगी हैं। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। उपचार जारी है।