कोंडागांव: ग्राम बालोंड में 19 वर्षीय युवक ने आत्महत्या के प्रयास चलते किया कीटनाशक का सेवन, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में दाखिल
कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बालोंड निवासी 19 वर्षीय युवक को आज गंभीर हालत में जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। बुधवार को परिजनों से मिली जानकारी अनुसार युवक द्वारा आज सुबह अपने घर में अज्ञात कारणों से आत्महत्या करने के प्रयास के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया गया है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है फिलहाल डीएच में उपचार जारी है।