अतर्रा: चंद्रायल गाँव में तालाब में डूबने से किसान की मौत, वह मवेशियों को पानी पिलाने गया था
Atarra, Banda | Jul 27, 2026 तालाब में डूबने से किसान की मौत, मवेशियों को पानी पिलाने गया था बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रायल में रविवार दोपहर तालाब में डूबने से 65 वर्षीय किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र उमेश ने बताया कि उनके पिता रामबहोरी रविवार को देर शाम मवेशियों को चराने और पानी पिलाने के लिए गया था