बहेड़ी: कनमन के पास फील्ड यूनिट की गाड़ी से टक्कर मारने के बाद पलटा टाटा 407 वाहन, हाईवे किनारे खड़े युवक की दबने से हुई मौत
बरेली नैनीताल हाईवे पर देवरनिया थाना क्षेत्र के ग्राम कनमन के पास आज 22 सितंबर को सीएनजी सिलेंडर से भरा टाटा 407 वाहन फील्ड यूनिट की गाड़ी को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गया जिसके चलते हाईवे किनारे खड़े देवरनिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगतरा निवासी 30 वर्षीय युवक रिज़वान पुत्र पीर बख्श गाड़ी की नीचे दबने से मौत हो गई।