जगदलपुर: नगर निगम आयुक्त के निरीक्षण में संजय मार्केट में कार्रवाई, 82 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन की गई जब्त
शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग पर रोक लगाने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा संजय मार्केट क्षेत्र के निरीक्षण पर रविवार सुबह सुबह 9 बजे पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति स्कूटी में प्रतिबंधित पॉलिथीन रखकर दुकानदारों को बेचते हुए पाया गया।