खुरई: देहात थाना क्षेत्र के गांव में शादी का झांसा देकर 18 वर्षीय युवती से कई बार दुष्कर्म, 4 पर मामला दर्ज
Khurai, Sagar | May 14, 2025 बुधवार रात लगभग 8 बजे देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके ही गांव के एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी देता था कि किसी को नहीं बताना,फिर उसने अपने एक रिश्तेदार से उसकी जबरन शादी करवा दी, जिसके बाद उसने भी दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली