खुरई: विधायक भूपेंद्र सिंह का बड़ा बयान: रात में भाजपाई और कांग्रेसी एक साथ बैठकर उनके खिलाफ साजिश करते हैं
Khurai, Sagar | May 12, 2025 खुरई विधायक पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सोमवार शाम लगभग 4 बजे दिया एक बड़ा बयान। विकास कार्यों के लोकार्पण करने खुरई पहुंचे थे टीन शेड में खुरई के विकास कार्यों पर बोलते हुए कहा कि जब सभी चोर एक साथ हो जाएं तो समझो राजा ईमानदार है,आगे कहा कि रात में 9.00 बजे के बाद भाजपाई व कांग्रेसी नेता एक साथ बैठकर उनके खिलाफ साजिश करते,पूजा पाठ व जादू टोना करते हैं