खुरई: क्षेत्र की प्रसिद्ध शरबती 306 गेहूं का उत्पादन बढ़ाने के प्रयास शुरू, पुरानी मंडी में कृषि विभाग ने किसानों की बैठक ली
Khurai, Sagar | May 11, 2025 रविवार शाम लगभग 6 बजे पुरानी गल्ला मंडी स्थित हिमवासनी फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी के कार्यालय में कृषि विभाग के उपसंचालक ने किसानों की बैठक ली,बैठक में खुरई की विलुप्त हो रही शरबती 306 किस्म की गेहूं का उत्पादन बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। इसके लिए किसानों को प्रोत्साहित किया साथ ही जैविक खेती सहित मार्केटिंग की योजना पर चर्चा की,बैठक में कई अधिकारी शामिल हुए।