खुरई: सीवर लाइन वालों ने पॉलिटेक्निक रोड पर खुदाई से घरों से पानी के निकासी पाइप तोड़े,घरों व टॉयलेट में भरा पानी<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Khurai, Sagar | May 11, 2025 खुरई में सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है, काम करने वाली कंपनी की लापरवाही से पूरा नगर परेशान है,रविवार शाम 4 बजे वार्डवासियों ने बताया कि पॉलिटेक्निक रोड पर खुदाई से सड़क पर पानी भर रहा है,कीचड़ से लोग घरों के बाहर नहीं निकल पाते। खुदाई से घरों के पानी निकासी के पाइप तोड़ दिए जिससे घर में और टॉयलेट में पानी भर गया,जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।