खुरई: गौशाला की जमीन पर कब्जा नहीं होता तो युवक की मौत नहीं होती, SDM को ज्ञापन सौंपा, सभी जगहों की गौचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
Khurai, Sagar | May 13, 2025 मंगलवार दोपहर लगभग 1.00 बजे गौ सेवकों ने sdm मनोज चौरसिया को सौंपा ज्ञापन। ज्ञापन में उल्लेख है कि जरुआखेड़ा में रेल्वे लाइन से गौमाता को बचाने के चक्कर में युवक की मौत हो गई। यदि गौचर भूमि होती तो गाय गौशाला में होती। युवकों ने एसडीएम को सिया खेड़ी और मगरधा गौचर सहित सभी जगहों की गौचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।