इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ाखुर्द में अज्ञात युवती का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Iglas, Aligarh | Aug 11, 2026 इगलास। कोतवाली की चौकी बहादुरपुर क्षेत्र के गांव बड़ा खुर्द में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वही शव की हालत देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवती के चेहरे को बुरी तरह कुचला गया है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।