कोंडागांव: ग्राम खोड़सानार के ग्रामीणों ने कोंडागांव जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर कुणाल दुदावत से की मोबाइल टॉवर लगवाने की मांग
कोंडागांव जिले के सुदूर क्षेत्र ग्राम खोड़सानार में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से वहां के ग्रामीण डिजिटल इंडिया के जमाने में अपने आप को काफी पिछड़ा महसूस कर रहे हैं। 18 मई को मिली जानकारी अनुसार ग्राम खोड़सानार के ग्रामीणों ने जिला कार्यालय पहुंचकर मोबाइल टॉवर की मांग कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत से की है। वहीं इस मामले पर ज्ञापन भी सौंपा गया है।