कोंडागांव: जिला स्तरीय अनुकंपा नियुक्ति शिविर का कोंडागांव जिला कार्यालय में हुआ आयोजन, अपूर्ण आवेदनों को कराया गया पूर्ण
जिला कार्यालय में शनिवार को अनुकंपा नियुक्ति के लंबित आवेदनों की निराकरण हेतु आयुक्त बस्तर श्याम धावड़े के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय अनुकंपा नियुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर की अध्यक्षता में अनुकंपा नियुक्ति समिति द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के लंबित आवेदनों को पूर्ण कराया गया है।