कालपी तहसील दिवस में गूंजा गुलौली की सड़क का मुद्दा
गुलौली से कालपी तक सीधा मार्ग बनवाने की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
कालपी तहसील में आयोजित तहसील दिवस पर ग्राम गुलौली निवासी सद्दाम खान कादरी उर्फ गुलाम मुस्तफा ने ग्रामीणों के साथ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर गुलौली से कालपी तक सीधा मार्ग निर्माण की मांग उठाई।
ग्रामीणों का कहना है कि सीधा रास्ता नहीं होने के कारण उन्हें कालपी पहुंचने के लिए करीब 25 से 30 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। बरसात में समस्या और बढ़ जाती है।
वहीं बच्चों को पढ़ाई के लिए कालपी आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मार्ग निर्माण की मांग की है। ज्ञापन पर कई ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर मांग का समर्थन किया।
वीडियो के लास्ट तक बने रहें और सुनिए कि ग्रामीणों ने क्या कुछ कहा।
आप भी अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
FM News Jalaun
जिला ब्यूरो — सोनू सिंह
#FMNewsJalaun #SonuSingh #जिला_ब्यूरो_सोनू_सिंह #Jalaun #Kalpi #Orai #Gulauli #कालपी #गुलौली #तहसील_दिवस #सड़क_की_मांग #ग्रामीणों_की_आवाज #JalaunNews #KalpiNews #BreakingNews #GroundReport #Bundelkhand #UPNews
Kalpi, Jalaun | Oct 3, 2026