गभाना: क्षेत्र में एकता दिवस के रूप में मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती, एकता व अखंडता बनाए रखने की ली शपथ
गभाना क्षेत्र में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। सुबह दस बजे तहसील परिसर में एसडीएम हरिश्चंद्र, तहसीलदार अजय कुमार और नायब तहसीलदार अदिति जैन समेत अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए