मछलीशहर: पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त होने पर ग्राम बामी स्थित खेल मैदान पर इकट्ठा हो अभ्यर्थियों ने जताई खुशी
शनिवार को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को शासन द्वारा निरस्त किए जाने पर अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस कदम को सराहनीय बताया है। विकास खंड मछलीशहर के गांव बामी में शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल युवा निर्णय की सूचना मिलते ही गांव के खेल मैदान में इकट्ठा हो गए और योगी आदित्यनाथ के पक्ष में नारेबाजी की।