मछलीशहर: मछली शहर कोतवाली परिसर में तहसीलदार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
कोतवाली परिसर में तहसीलदार अजीत कुमार और नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कुल 5 प्रार्थना पत्र आए तथा किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका है। इस दौरान कार्यक्रम में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह के अलावा राजस्व लेखपाल और कानूनगो उपस्थित रहे।