हाथरस: यौन शोषण के मामले में बरी प्रोफेसर का निलंबन समाप्त, प्रबंध समिति ने दी स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति, कॉलेज में प्रवेश पर प्रतिबंध
जनपद हाथरस बागला महाविद्यालय के भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर रजनीश कुमार पर यौन शोषण से संबंधित आरोप लगाए गए थे। शिकायत की जांच हेतु प्रबंध समिति द्वारा एक तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई। जांच समिति द्वारा जांचोपरांत अपनी रिपोर्ट सचिव प्रबंध समिति को प्रस्तुत की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर रजनीश कुमार का निलंबन समाप्त कर दिया है।