सीतापुर - दूध के डिब्बे में थूकने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
सीतापुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के नैपालापुर इलाके में दूध के डिब्बे में थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आरिफ पुत्र शरीफ, निवासी इमलिया सुल्तानपुर, जनपद सीतापुर को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में आरिफ दूध के डिब्बे में 3 से 4 बार थूकते हुए दिखा ।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है। #followers