बिंद्रानवागढ़ गरियाबंद: श्री रामलला दर्शन योजना के तहत 30 जुलाई को जिले के 94 दर्शनार्थी होंगे रवाना, कलेक्टर हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत गरियाबंद जिले के 94 श्रद्धालु अयोध्या के लिए 30 जुलाई को गरियाबंद से रवाना होंगे। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल 94 दर्शनार्थियों को 30 जुलाई को पुराना कोविड अस्पताल परिसर गरियाबंद से सुबह 7.30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।