खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मीरगंज गांव निवासी 40 वर्षीय नीतिश शर्मा गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। वह सुबह बाइक से दुकान जाने निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। मोबाइल स्विच ऑफ मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। रात भर तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह परिजन कोतवाली पहुंचे और गुमशुदगी की तहरीर दी।