रौतापार में सुबह 5 बजे घर पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर कबूला जुर्म: अवैध पिस्टल और पल्सर बाइक बरामद
*जनपद बस्ती, 20 जून 2026।* थाना कोतवाली पुलिस ने रौतापार में 30 मई को हुए जानलेवा हमले के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है। मा0 न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए तीनों वांछित अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 32 बोर की अवैध पिस्टल और पल्सर मोटरसाइकिल UP51 BU 9455 बरामद कर ली गई है।
*क्या है पूरा मामला:*
दिनांक 30.05.2026 को सुबह करीब 5 बजे सौरभ श्रीवास्तव पुत्र संतोष श्रीवास्तव निवासी रौतापार थाना कोतवाली ने पुलिस को सूचना दी कि हथियारबंद कुछ लोग उनके घर के गेट पर पहुंचे और चिल्लाने लगे। जब सौरभ बाहर आए तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। घर का गेट बंद होने और सौरभ के अंदर होने से उनकी जान बच गई।
... *CCTV फुटेज बना अहम सबूत:*
पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज देखने पर पता चला कि फायर करने वाला मुख्य आरोपी युवराज सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी महारानी होटल के बगल, थाना कोतवाली था। उसके साथ मोटरसाइकिल पर प्रिंस चौधरी पुत्र संतोष चौधरी निवासी विवेकानंद कॉलोनी रौतापार और प्रिंस यादव पुत्र राम भरत यादव निवासी वन विभाग कॉलोनी ब्लॉक रोड बस्ती सदर मौजूद थे। वारदात के बाद तीनों बाइक से भाग निकले।
*केस दर्ज, आरोपी गए जेल:*
सौरभ श्रीवास्तव की तहरीर पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 235/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना उ0नि0 सुरेन्द्र प्रसाद को सौंपी गई। तीनों आरोपी मा0 न्यायालय के आदेश से 10.06.2026 से जिला कारागार बस्ती में निरुद्ध थे।पुलिस रिमांड पर उगला राज, बताई फायरिंग की वजह:असलहा व बाइक बरामदगी के लिए पुलिस ने कोर्ट से तीनों आरोपियों की कस्टडी रिमांड हासिल की। पूछताछ में अभियुक्तों ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि _"वादी मुकदमा का भाई युवराज सिंह के घर पर पत्थर फेंका था और उसकी मां के साथ दुर्व्यवहार किया था। उसी का बदला लेने के लिए 'ईंट का जवाब पत्थर से' देने की नीयत से घर पर फायरिंग की और घटना के बाद भाग गए।"
*बरामदगी और कानूनी कार्रवाई:*
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक अवैध पिस्टल 32 बोर और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल UP 51 BU 9455 बरामद की। पूछताछ व बरामदगी के बाद तीनों अभियुक्तों को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेज दिया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. *युवराज सिंह* पुत्र राजेश सिंह निवासी महारानी होटल के बगल, थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
2. *प्रिंस चौधरी* पुत्र संतोष चौधरी निवासी विवेकानंद कॉलोनी रौतापार, थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
3. *प्रिंस यादव* पुत्र राम भरत यादव निवासी वन विभाग कॉलोनी ब्लॉक रोड बस्ती सदर, थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
*पुलिस टीम जिसने किया खुलासा:*
इस सफल कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद्र के नेतृत्व में उ0नि0 सुरेंद्र प्रसाद, उ0नि0 अजय कुमार यादव, उ0नि0 अनस अख्तर, का0 विजय कुमार यादव, का0 मुकेश साहनी, का0 सतीश कुमार यादव, का0 विवेक कुमार वर्मा प्रथम की टीम ने अंजाम दिया।
*हरि ओम प्रकाश*
*संवाददाता, कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Jun 20, 2026