मैनपुरी: आगरा रोड पर महाराजा मील में काम करते समय गैस कटर बैक मारने से 3 लोग घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड पर स्थित महाराजा मील में राहुल, संजय, अंशुल काम कर रहे थे। वहीं काम करते समय अचानक से गैस कटर बैक कर गया। जिससे तीनों लोग झुलस गए और घायल हो गए। अनन फानन में तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया है।