रामगढ़ चौक: शर्मा महिसोना बहियार में कृषि कार्य के दौरान करेंट लगने से एक किसान की मौत
शर्मा महिसोना बहियार में गुरुवार 10 बजे एक किसान की विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से मौत हो गई। जिसकी पहचान शर्मा निवासी अरुण सिंह के रूप में हुई है। इस संदर्भ में घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व मुखिया पंकज सिंह ने जानकारी दी कि हर दिन की तरह ही किसान अरुण सिंह अपने खेत कृषि कार्य हेतु गए थे।जहां विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गए। और मूर्छित हो गए।