लखीसराय: गढ़ी बिशनपुर में पानी बेचने वाले के साथ स्थानीय लोगों ने की मारपीट, इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती
गढ़ी बिशनपुर के समीप पानी बेचने वाले के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिसे परिजनों ने इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल खगौल निवासी कौशल ने बताया की हर दिन की तरह अपने पानी प्लांट से ग्राहकों को पानी देने पानी लेकर निकाला था। गढ़ीबिशनपुर के समीप जबरदस्ती पानी लेने का विरोध करने पर उनलोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। फ़िलहाल सदर अस्पताल में इलाजरत हैं।