लखीसराय: लखीसराय जिला कृषि विभाग में नए जिला कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार सुधांशु ने दिया योगदान
सोमवार को लखीसराय जिला कृषि विभाग में नए जिला कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार सुधांशु ने योगदान दिया. योगदान के उपरांत नए जिला कृषि पदाधिकारी ने अपने कार्यालय कर्मियों के अलावे प्रखंड कृषि पदाधिकारीयों एवं कृषि समन्वयकों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली.