सोमवार को लखीसराय शहर में सुबह से ही जाम के कारण परेशानी बनी रही. शहर में रेल पुल से लेकर बाजार समिति तक जाम के कारण लोगों को परेशानी हुई उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. लोगों की शिकायत है कि शहर में ई -रिक्शा एवं बाइक के कारण जाम लग रहा है. यातायात पुलिस जाम हटाने में हांफती नजर आ रही है.