लखीसराय: खगौर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी, एक युवक हुआ जख्मी
किउल थाना क्षेत्र के खगौर गांव में आपसी विवाद को लेकर चाकू बाजी की घटना हुई. जिसमें एक युवक चाकू लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल की पहचान शंकर मंडल के 24 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुआ. सूचना मिलने के बाद 112 पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती किया गया.