लखीसराय: गाड़ी बिशनपुर-किउल सड़क में पानी बोतल का पैसा मांगने पर विक्रेता को पीट कर किया जख्मी
लखीसराय टाउन थाना क्षेत्र के गाड़ी बिशनपुर-किउल सड़क में पानी का बोतल बेचने वाले की व्यक्ति के साथ मारपीट किया गया. घायल किउल थाना क्षेत्र के खगौर निवासी सुरेश महतो का 28 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार का सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज किया गया.घायल पानी का बोतल बेचने का काम करता है. पानी बोतल का पैसा मांगने पर नीरज कुमार नामक युवक ने मारपीट किया.