कटंगी: मुंदीवाड़ा में किसान के खेत से मोटर पंप चोरी, थाने में हुई शिकायत
क्षेत्र में मोटर पंप चोर पूरी तरह से सक्रिय हो चुके हैं। मंगलवार रात को अज्ञात चोर ने कटंगी शहर के मुंदीवाड़ा निवासी ललीत कुमार रांहगडाले के खेत से पानी की मोटर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कृषक ललीत कुमार ने बताया रबी की फसल की सिंचाई के लिए खेत के ही कुंए में मोटर पंप लगाया था। आज सुबह जाकर देखा तो मोटर पंप और केबल गायब था।