शामली: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज जिला सैनिक बंधुओं की बैठक की गई आयोजित
Shamli, Shamli | Feb 22, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शामली श्री रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज जिला सैनिक बंधुओं की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों की शिकायतों को सुनते हुए उनकी समस्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के कड़े निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। बैठक में ज़िलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया।