शामली: ASP संतोष कुमार ने थाना आदर्श मंडी पर किया महिलाओं के लिए जागरूकता अभियान का शुभारंभ, दी जानकारी
Shamli, Shamli | Feb 22, 2024 गुरूवार को एएसपी शामली संतोष कुमार ने थाना आदर्श मंडी पर महिलाओं के लिए जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। एएसपी ने बताया कि आपराधिक वारदातों से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता प्राप्त करना उनका संवैधानिक अधिकारी है। इसके तहत थानों पर सरकारी वकीलों को भी सहायता के लिए नियुक्त किया जाता है। उन्होंने बताया कि सभी थानों में जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया है।