शामली: 1 मार्च तक बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हुआ तो 2 मार्च से कलेक्ट्रेट पर होगा अनिश्चितकालीन धरना : किसान
Shamli, Shamli | Feb 22, 2024 बृहस्पतिवार को दर्जनों की तादाद में किसान शामली कलेक्ट्रट पहुंचे, जहां पर उन्होंने ADM को ज्ञापन देते हुए कहा कि "शामली शुगर मिल" पर अतीत में लगभग 95 दिनों तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चला था, जिसमें कुछ शर्ते मानकर धरना उठा लिया गया था। किसानों ने कहा कि अपनी शर्त के अनुसार नया भुगतान तो अच्छा आ रहा है, लेकिन पुराना भुगतान का एक भी रुपये किसानों के खाते में नहीं आया हैं। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो 2 मार्च से कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे।