कासगंज: कासगंज में स्कूटी की डिग्गी से दो लाख रुपए पार, टप्पेबाजों ने वृद्ध को बनाया निशाना
श्री गणेश कॉलोनी में एक वृद्ध व्यक्ति की स्कूटी से दो लाख रुपये चोरी हो गए। रूपकिशोर नामक वृद्ध अपने मकान का निर्माण कार्य करवा रहे थे। उन्होंने बैंक से करीब डेढ़ लाख रुपये मजदूरों का भुगतान और निर्माण सामग्री जैसे गिट्टी-बजरी का हिसाब चुकाने के लिए निकाले थे। उनके पास लगभग दो लाख रुपये मौजूद थे। जिन्हे स्कूटी से चोर चुरा ले गए। जानकारी शनिवार शाम 8 बजे मिली