सरीला: पथखुरी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला 28 वर्षीय युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के पथखुरी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते आज रविवार को गांव के 28 वर्षीय एक युवक का शव कुएं में पड़ा हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी रखते ही मृतक युवक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज रविवार की दोपहर करीब 3 बजे मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।