मानपुर: मानपुर नगर के वार्ड नंबर 8 से 15 वर्षीय बालक लापता, परिजनों ने मानपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई
Manpur, Umaria | May 16, 2026 मानपुर नगर के वार्ड नं.8 से एक 15 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है।बताया जाता है कि यह बालक जिसका नाम मयंक चौधरी है जो लालनगर कैमोर जिला कटनी का निवासी है और अपने रिश्तेदार के घर मानपुर आया था जो 14 मई को करीब 6:30 बजे से लापता है।जिसकी गुमशुदगी थाना मानपुर मे दर्ज है।यह बालक किसी को दिखे तो कृपया इस नं. 9098093986 में सूचित करें।