ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर चौराहे पर ग्रामीणों ने बाइक चोर को रंगे हाथ पकड़ा, चोरी की कर रहा था कोशिश
ब्रह्मपुर थानाक्षेत्र के मुख्य ब्रह्मपुर चौराहे पर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक बाइक चोर रंगे हाथ पकड़ा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक चोरी की नीयत से एक बाइक को स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा था। लोगों को संदेह हुआ तो उन्होंने तुरंत उसे पकड़ लिया और चोरी का प्रयास विफल हो गया। सूचना मिलते ही होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे।