उमरेठ: अन्नदूत वाहन में ओवरलोडिंग, ट्रक में दुगुने राशन का परिवहन
उमेरठ के बीजागोरा वेयरहास का सामने आया मामला
उमरेठ के बीजागोरा वेयर हाउस से अन्नदूत वाहनों में ओवरलोडिंग का मामला सामने आया है। ट्रकों में दुगुनी क्षमता से राशन का परिवहन किया जा रहा है। इस मामले में कई तरह की अनियमितता सामने आई है। मामले की शिकायत बुधवार को उच्चाधिकारियों को की गई। शासकीय उचित मूल्य दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने के लिए अन्नदूत वाहनों का संचालन किया जाता है। इन वाहनों से वेयर हाउस से