बांका: करहरिया में चोरी करते हुए युवक को लोगों ने पकड़ा, खंभे से बांधकर पुलिस को सौंपा
Banka, Banka | Apr 19, 2026 करहरिया मोहल्ला में रविवार की शाम करीब 5 बजे लोगों ने एक युवक को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और युवक को बिजली के पोल से बांध दिया गया। इसके बाद मामले की सूचना तुरंत सदर थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए युवक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई।